शिवपुरी। शिवपुरी जिले के 3 थानो मे पिछले 24 घंटे के अंदर एक ही व्यक्ति पर 3 मामले दर्ज हुए है। राशन विवाद को लेकर हुए इस विवाद मे आजाद लोधी ने ब्राहम्मण समाज की महिलओ की अभद्र भाषा का उपयोग और दलित समाज के लिए जाति सूचक गालियां देने का आरेाप है,लोधी युवा संघ के जिलाध्यक्ष आजाद लोधी लगातार समाजिक टिप्पणी कर रहे हैं।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले मे एक बयान जारी कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समाज के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है तो वह उसके साथ नही है। आजाद लोधी ने कई बार प्रीतम लोधी के साथ मंच शेयर किया है इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है इस कारण प्रीतम लोधी को यह बयान जारी करना पडा।
जानकारी के अनुसार करैरा टीला रोड निवासी विपिन शर्मा ने 25 अगस्त की रात शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने खुद को ब्राह्मण समाज करैरा का उपाध्यक्ष बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो क्लिप प्रसारित हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑडियो में आजाद लोधी की आवाज है। उसमें ब्राह्मण समाज की महिलाओं के संबंध में कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। गाली-गलौज भी की गई। शिकायत के साथ दो पेनड्राइव भी पुलिस को सौंपी गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑडियो की जांच शुरू कर दी है।
पिछोर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर आरती त्रिपाठी की शिकायत पर आजाद लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इससे पहले 25 अगस्त की दोपहर दिनारा थाने में राशन डीलर उदयसिंह जाटव ने आजाद लोधी के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले में विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के ऊपर टिप्पणी करता है। हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है।
कोई किसी भी समाज पर टिप्पणी करता है। तो कार्रवाई करा सकते हो। प्रशासन स्वतंत्र है। हम उसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेंगे,वही पिछोर थाने मे जाटव समाज के लोगो ने आजाद लोधी के खिलाफ आवेदन दिया था,कुल मिलाकर जातिगत टिप्पणी के मामले मे आजाद लोधी पर 3 थानो मे 3 एफआइआर दर्ज हो चुकी है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।