पलक रेडीमेड में चोरी कर गईं 2 लेडी चोर, पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर के मुख्य मार्केट में बीते रोज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो युवतियों ने एक दुकान पर ग्राहक बनकर जाने के बाद उसी दुकान से कपड़े पार कर दिए। युवतियों को भागता देेख पब्लिक ने दोनो युवतियों को दबोच लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई जहां दोनो युवतियों को समझाईस देने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शहर के टेकरी पर स्थिति प्रगति बाजार में पलक रेडीमेड पर एक युवती अपनी सहेली के साथ कुछ कपड़े खरीदने आई। दुकानदार ने कपड़े दिखाए और युवतियां एक कपड़ा खरीदने के बाद और कपडे लेकर चलती बनी। 

इधर दुकानदार ने उसके जाते ही जब कपड़े लगाना शुरू किए तो कुछ कपड़े कम दिखे जिसके बाद उसने किशोरी की तलाश में दुकान के कर्मचारी भेजे और पीछे से पुलिस को भी फोन कर दिया। इस जानकारी पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हनुमान मंदिर के पास से किशोरी को कब्जे में ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खासा हंगामा खड़ा हो गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। बाद में पुलिस ने किशोरी को थाने ले जाकर समझाइश देकर छोड़ दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!