स्टेशन रोड़ से हटेगा अतिक्रमण, 100 अतिक्रमण किए चिन्हित

शिवपुरी। शहर के पोहरी बायपास क्षेत्र से होटल पीएस की पीछे से होकर गुजरे रेलवे स्टेशन तक जाने बाले रोड़ पर बीते रोज नगर पालिका ने सींमाकंन किया तो रोड़ के दोनो और लगभग 100 अतिक्रमण कारीयों को चिन्हित किया। नपा ने इन अतिक्रमणकारीयों को नोटिस भी जारी कर दिए है। और इन अतिक्रमण कारीयों को पांच दिन की मोहलत भी दी गई है।

बायपास से रेलवे स्टेशन जानी वाली यह रोड पूरी तरह से जर्जर हालात में है। खतरनाक स्थिति में होने के कारण बरसात के दिनों में यह रोड़ पूरी तरह से बंद हो जाती है। परंतु यह सडक शहर के मध्य से रेलवे स्टेशन जाने बाली शॉर्टकट सडक़ है इसलिए इस पर टैफिक सूखे दिनों में अधिक रहता है। पहले तो पीडब्ल्यूडी और नपा दोनो ही इस सडक पर अपने अधिपत्य से इंकार कर रही थी। बाद में तय हुआ की उक्त सडक़ का निर्माण नपा करेंगी। 

नपा ने बीते रोज इस सडक का सींमाकंन किया तो 900 मीटर लंबी इस सडक़ के दोनों ओर 100 अतिक्रमणकारीयों के शासकीय भूमि पर कब्जे है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन अतिक्रमणों में मकान तो महज 4 से 6 है जबकि शेष ने अपने खेतो की सींमाओं को बढ़ाकर कब्जा जमा रखा है। नपा ने इन अतिक्रमणकारीयों को पांच दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किए है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!