प्यार का टेटू मिटाने प्रेमिका के हाथ को गर्म चिमटे से दागा

पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र हिम्मतपुर गांव में ही एक नाबालिग युवती ने अपने शादीशुदा प्रेमी और उसके भाईयों पर छेड़छाड़ सहित मारपीट और चिमटे से दागने की शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, प्रेमी और उसके घरवाले पुत्र प्राप्ति के लिए युवती से रिश्ता करना चाहते थे परंतु बाद में प्रेमी की पत्नी से ही पुत्र पैदा हो गया। अत: प्रेमिका के हाथ पर गुदा टेटू मिटाने के लिए उसे किडनैप किया और गर्म चिमटे से टेटू को मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हर्षिता पुत्री कुंअर लोधी परिवतित नाम उम्र 16 वर्ष अपनी छोटी बहन के साथ धाय महादेव का मेला देखने गई थी। मेले में ही गांव का अवदेश लोधी पहुंच गया और छोटी बहन के सामने ही हर्षिता को प्रपोज कर दिया। प्यार से किए गए इस प्रपोजल को हर्षिता ठुकरा नहीं पाई और उसने प्यार की रजामंदी दे दी। जिसपर अवदेश ने अपनी प्रेमिका के हाथ पर मेले में ही अपने नाम का टेंटू बनवा दिया। 

बीते रोज अवदेश के भाई दीपेश और प्रवेश को मिली तो वह तीनो किशोरी के घर जा धमके और किशोरी को उठाकर अपने घर ले आए। तीनों ने किशोरी के हाथ पर बने टेंटू को हटाने के लिए चिमटा गर्म किया और किशोरी को दाग दिया। इस बात की शिकायत किशोरी ने भौंती थाने में की। जहां पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 354,324,506,34 ता.हि. एवं 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

सूत्रों की माने तो आरोपी अवदेश और हर्षिता का प्रेम प्रंसग काफी समय से चल रहा था। अवदेश की शादी हो चुकी है और उसकी 5 साल की बच्ची भी है। बताया गया है कि अवदेश के यहां पुत्र पैदा नहीं हो रहा था जिसके चलते परिजनों ने दूसरी शादी की रंजामंदी दे दी थी। जिसपर अवदेश और हर्षिता शादी करना चाहते थे। तभी बीते दिनों अवदेश के यहां लडका पैदा हो गया तो परिवार की जरूरत पूरी हो गई और अवदेश ने शादी से इंकार कर दिया।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!