शिवपुरी। रोटरी क्लब शिवपुरी की रॉयल्स इकाई ने रविवार को जिला चिकित्सालय के ब्लक बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 29 यूनिट रक्त दिया। रॉयल्स इकाई ने यह शिविर रोटरी इंटरनेशल के 13 से 19 मार्च तक चलने वाले रक्तदान महादान अभियान के तहत आयोजित किया।
क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस रक्तदान शिविर में क्लब की श्रीमती पल्लबी गोयल, श्रीमती कविता अग्रवाल, रीतेश जैन, श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती शोभा गुप्ता, अतुल खरे, अनिल वाजपेयी, दीपक सिंघल, दीपक गोयल, प्रदीप शर्मा, राजेश जैन, संदीप अग्रवाल, सपना पाण्डे, नवीन गुप्ता, रानी गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र गिरि सहित 29 सदस्यों ने रक्तदान किया। इसके अलावा क्लब टीम ने अपने मित्रगणों एवं साथियों से भी रक्तदान कराया। इस तरह इस शिविर के दौरान 29 यूनिट रक्त दिया गया जिनमें सभी ग्रुप के रक्तदाता शामिल रहे।