भाजपा नगर मंडल ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल जी की पूर्णतिथि

शिवपुरी। भाजपा जिला कार्यालय पर आज नगरमंडल शिवपुरी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व संगठन मंत्री डॉ. प्रभाकर लवंगीकर, पूर्व विधायक कामता प्रसाद खटीक,नगर मंडल के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, हेमंत ओझा, रीता गुप्ता एवं अजीवन सहयोग निधि के जिला सहप्रभारी विष्णु जैमिनी काका, आजीवन सहयोग निधि के सह प्रभारी व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे एवं, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, नगर महामंत्री हरिओम राठौर, विजय खन्ना प्रमुख रूप से मंचासीन थे।

इस अवसर पर श्री खण्डेलवाल ने कहा कि राजनीति में भले लोगों के खिलाफ  षडय़ंत्र तो महाभारत काल से ही होते रहे हैं। दीनदयाल जी के निध पर पर आज भी रहस्य बना हुआ है। खैर शरीर नष्ट किया जा सकता है पर विचार नहीं। एक दीनदयाल जी ने ऐसी नींव रखी आज लाखों दीनदयाल है। पर वे अद्वितीय थे, अद्वितीय रहेंगे। तत्पश्चात आजीवन सहयोग निधि के रसीद कट्टे पार्टी कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!