पिछोर में चोरों का आंतक: सर्राफा बाजार में चोरी, घटना से लोग दहशत में

शिवपुरी। जिले के पिछोर मु यालय पर लोग इन दिनों लोग चोरों की दहशत में रात बिताते नजर आ रहे है। बीती शुक्रवार की रात सागर ज्वैलर्स सर्राफा बाजार पिछोर से सोने व चॉदी के आभूषण सहित 500 रू नगदी उड़ा ले गये।  

दुकान मालिक के अनुसार उसकी लगभग अस्सी हजार रूपये का माल चोर उड़ा ले गये हैं। दुकान मालिक अपनी रोज की दिनचर्या के अनुसार सांय 7 बजे के लगभग अपनी दुकान के ताले लगाकर घर चला गया सुवह फोन पर सुबह सूचना मिली कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े हुये है तो दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने सर्राफ ा बाजार में चोरी के लिए मार्केट के लिये एफ.एस.एल. टीम को बुलाया किन्तु अभी तक उन्हें कोई सुराग हाथ नही लग सका । 

पिछोर नगर में पिछले एक माह में लगभग दर्जन भर सें अधिक चोरी हो गई किन्तु अब तक पुलिस चोरों का कोई सुराग नही लगा सकी बीते दिनों दीपक गुप्ता निवासी अतूत वाली गली के घर से हजारों रूपये की चोरी, एस.डी.ओ.पी. बंगले के सामने जयप्रकाश गुप्ता की किराने की दुकान से लगभग 50 हजार रूपये का सामन, स्टेट बैंक के सामने चाय से स्टॉल से सिलेण्डर तथा नगदी, स्टेट बैंक से कीर्ति ठाकुर की मोटरसाईकिल व लोगो ने नगर में हो रही आय दिन चोरी से पुलिस प्रशासन पर आक्रोश जताते हुये कार्यशैली पर सावाल उठायें । 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!