अभिभाषक संघ चुनाव: उपाध्यक्ष-सचिव निविरोध, अध्यक्ष पद के लिए घामासान

शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव रोचक होते दिखाई दे रहे हैं। आज नामांकन दाखिले के दिन अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अभिभाषक उम्मेदमल जैन, स्वरूपनारायण, विजय तिवारी एवं राजेन्द्र अग्रवाल ने अपनी दावेदारी पेश की है जबकि उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र नाम एडव्होकेट राजेश जाट का सामने आया और उनका निर्विरोध उपाध्यक्ष बनना तय हो गया है।

सचिव पद पर दो नाम एडव्होकेट सुनील भुगड़ा एवं चंद्रभान सिंह सिकरवार के सामने आए हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एडव्होकेट विनोद वर्मा तथा भरत ओझा ने अपनी दावेदारी पेश की है। उक्ताशय की जानकारी चुनाव अधिकारी विनोद धाकड़ एवं कैलाश शर्मा ने संयुक्त रूप से दी। सह सचिव पद पर एडव्होकेट प्रशांत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों के नाम सामने आए हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!