मिल बांचे मध्यप्रदेश: भानू दुबे ने पढ़ाया कन्या विद्यालय की छात्राओं को

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में चल रहे कार्यक्रम मिल-बाँचें मध्यप्रदेश के दौरान शिवपुरी नगर मंड़ल के अध्यक्ष भानू दुबे ने शिवपुरी नगर स्थित कन्या मध्यमिक विघालय (माधव चौक) में छात्राओं का मार्गदर्शन करने हेतु पहुँचे एवं छात्राओं को जीवन में शिक्षा का महत्व एवं अनुशासित जीवन जीने के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

छात्राओं से कविता व पाठयक्रम के विषयों पर आधारीत प्रशनों को पुछा एवं कार्यक्रम  के अंत में पुरूस्कार वितरण कर छात्राओं का उत्साह बर्धन किया छात्राओं को समझाया किस प्रकार उच्चशिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार व जिले का नाम को रौशन किया जाये एवं कैसे स्वयं शिक्षा प्राप्त कर अन्यों को भी शिक्षित किया जाये एवं संपूर्ण राज्य को मिलकर शिक्षित राज्य बनायें एवं छात्राओं को माननीय मु यमंत्री जी द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के विकास के लिये चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप  वि.आर.सी अंगद सिंह तोमर, सी. ए. सी पुरूषोत्तम शर्मा, प्रधान अध्यापक सी. आर परमार, अध्यापक रघुवीर पारसर अध्यापक गण एवं भाजपा नगर मंडल के कार्यकत्र्ता अभिषेक समाधिया,प्रिन्स उपाध्याय,अन्नू समाधिया,अभिषेक शर्मा,शिवम् दुबे,वरुण उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!