ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में बीते रोज पानी से भरे हुए टेंकर सहित ट्रेक्टर पलट जाने उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र मोजीलाल शिवहरे उम्र 26 साल निवासी मनपुरा  सोनू पहारिया के ट्रेक्टर से डेम पर पानी डालने जा रहा था तभी मनपुरा में स्थित एक टेक पर चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया जिससे ट्रेक्टर पलट गया और ट्रेक्टर के नीचे चालक मनोज आ गया।

इस घटना में वह  बुरी तरह घायल हो गया घायल अवस्था चालक को उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंती में उपचार हेतु भर्र्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पातल शिवपुरी लाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!