कुएं पर पानी भरने गई युवती के साथ बलात्कार

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के भौराना गांव में बीती शाम एक युवक ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ उस समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला जब वह अपने घर से कुएं पर पानी भरने गई थी। इस बात की शिकायत  युवती ने अपने परिजनों की तो परिजन युवती को लेकर सिरसौद थाने में पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्र्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम भौराना में कल शाम आरोपी हाकिम पुत्र हजारी जाटव के कुए पर पानी भरने गर्ई युवती बलात्कार का शिकार हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर लिया है। बताया जाता है कि 40 वर्षीय विवाहित युवती पड़ौस में स्थित आरोपी के खेत पर पानी भरने गई उस दौरान आरोपी खेत पर अकेला था और कुए के पास झाडिय़ां लगी हुई थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने विवाहित युवती को दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार कर डाला।

जब युवती चिल्लाई तो उसे बचाने उसका देवर आया जिसे देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। बाद में युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करार्ई और पुलिस ने हाकिम जाटव को गिर तार कर लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!