कार्यक्रम से पुलिस और जनता के बीच बढ़ता है विश्वास: हेमा गौतम

पोहरी। जिले के पोहरी की भटनावर चौकी पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही अखंड रामायण का पाठ कराया गया। भटनावर चौकी पर हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया।

वही चौकी प्रभारी हेमा गौतम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस और जनता के बीच एक विश्बास बढ़ता है। आज कल आम जन थाना चौकी जाने से कतराते है इसलिए इन कार्यक्रम से उन्हें अपनेपन का ब्याबहार नजर आएगा।  बही भटनावर की विशाल जनसैलाब इस भंडारे में उमड़ा। पर्याप्त भोज कराया गया  जिसमें सभी प्रशाशनिक अधिकारियो सहित पुलिस  स्टाफ मौजूद था। 

इस भंडारे में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, आर आई महेंद्र सिंह सिकरवार,पोहरी  एस डी एम अंकित अस्थाना,पोहरी एस डी ओ पी अशोक कुमार घनघोरिया,पोहरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा,चौकी प्रभारी हेमा गौतम आरक्षक रविंद्र शर्मा,कौशलेंद्र सिंह परिहार,सोनू त्यागी सहित ग्रामीण जन मौजूद थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!