दलित चौकीदार को पीटा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी थानाा क्षेत्र के सोनी पुरा में दो दंबगों ने एक राय होकर एक दलित युवक के साथ उस समय मारपीट कर दी जब वह एक मकान पर चौकीदारी कर रहा था। इस बात की शिकायत दलित ने पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने दलित की रिपोर्ट पर दंबग आरोपीयों पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज रात्रि में भगवान पुत्र पीतम परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी सोनीपुरा पोहरी भगवती कॉलोनी में नब निर्मित मकान पर चोकीदारी कर रहा था। तभी पास के ही मकान मालिक सुनील धाकड़ निवासी भानगढ़ और धर्मेन्द्र धाकड़ निवासी पिपरघार आए और युवक को गाली गलौच करने लगे। 

जब युवक ने विरोध किया तो आरोपीयों ने लाठीयों से दलित चोकीदार को पीट दिया। इतने में भी आरोपीयों का मन नहीं भरा तो आरोपी जाति सूचक गालियां देते हुए मौके से भाग गए। इस बात की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने आरोपी दबंगों के खिलाफ मारपीट सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!