आरईएस और पीडब्ल्यूडी की सडक़ एक साथ डाल रहा है ठेकेदार: 50 लाख के घपले की थी तैयारी

मुकेश रघुवंशी/लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र के खनन माफिआयों ने सरेआम प्रशासन की आंख में धूल झौक कर एक साथ एक ही सडक का निर्माण कर दो-दो सडक़ों का रूपया हडपने का मूड़ बना लिया। यह पूरा घटनाक्रम प्रशासन की नाक के नीचे या यूं कहे प्रशासन की मूक सहमति से हो रहा था।

लेकिन प्रशासन कोई भी कार्यवाही करने से कतराता रहा। आज अधिक प्रेशर होने के बाद उक्त रोड़ पर अवैध रूप से उत्खनन करते एक जेसीवी और एक डंपर को प्रशासन ने जप्त तो कर लिया किंतु लुकवासा चौकी प्रभारी की मिली भगत के चलते चौकी प्रभारी ने इन अवैध उत्खनन कर्ताओं को खुली छूट देते हुए प्रशासन को बल देने से इंकार कर दिया। ज्यादा दबाब पडने पर चौकी प्रभारी ने बमुश्किल दो आरक्षक भेजे।

जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी क्षेत्र में लुकवासा से खरई की और नव निर्माणाधीन पीडव्ल्यूडी की सडक़ के लिए 31 करोड़ रूपये पीडव्ल्यूडी से स्वीकृत हुए। इस सडक़ के लिए 8 साल पहले लगभग 50 लाख रूपये मु यमंत्री सडक़ योजना के तहत आरईएस से स्वीकृत हुए थे। परंतु यह सडक़ मु यमंत्री योजना के तहत निर्मित नहीं हो पाई।

अब इस सडक़ को पीडव्ल्यूडी निर्मित करने लगी तो प्रशासन ने इन 50 ला ा की सडक़ का आनन-फानन में पेंमेंट कराने की फिराक में थे। इस ठेकेदार और प्रशासन की मिली भगत से आरईएस और ठेकेदार इस रूपये को हडपने के मूड में थे। यह सूचना शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संबाददाता मुकेश रघुवंशी को मिली तो उन्होंने ठेकेदार के इरादों पर पानी फेर दिया। इस मामले को सुलटाने के लिए ठेकेदार ने तमाम कोशिस की लेकिन वह कामयाव नहीं हो सका। 

इस मामले में ठेकेदार ने प्रशासन को सरेआम धमकी भी दी थी। लेकिन एसडीएम के प्रेशर के चलते ठेकेदार धरासाई हो गया। अब दबी जुबान यह भी सूचना आ रही है कि उक्त ठेकेदार ने प्रशासन को भी मेनेज कर लिया है और प्रशासन उक्त जेसीबी और डंपर को छोडने की तैयारी कर रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!