2 मार्च को शिवपुरी आऐंगी यशोधरा राजे सिंधिया

शिवपुरी। शिवपुरी विधायक और मप्र की खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 02 मार्च 2017 गुरूवार को शिवपुरी आएगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। पढि़ए यशोधरा राजे सिंधिया का कार्यक्रम। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यशोधरा राजे सिंधिया 02 मार्च को प्रात: 09.30 बजे सतनवाड़ा में श्री खेरेवाले हनुमान जी मंदिर पर निर्माणधीन धर्मशाला का अवलोकन करेंगी। प्रात: 10.15 बजे मणिखेड़ा इनटेक वेल का अवलोकन, प्रात: 11 बजे सतनवाड़ा स्थित फिल्टर प्लांट पर शिवपुरी जलावर्धन योजना की समीक्षा एवं फिल्टर प्लांट का अवलोकन करेंगी। 

दोपहर 12 बजे शिवपुरी में निर्माणाधीन व्ही.आई.पी.रोड़ का अवलोकन करेंगी। दोपहर 12.15 बजे अग्रसेन चौराहा से कस्टम गेट तक सडक़ निर्माण का लोकापर्ण (सडक़/पेवर कार्य नगर पालिका द्वारा फुटपाथ व डिवाईडर निर्माण विधायक निधि से एल.यू.एन. द्वारा), दोपहर 12.30 बजे निर्माणाधीन राजेश्वरी रोड़ का अवलोकन, दोपहर 01 बजे निर्माणाधीन टोंगरा पाली (फतेहपुर रोड़) का अवलोकन करेंगी। 

दोपहर 01.45 बजे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन सडक़ों की समीक्षा करेंगी। इसी प्रकार दोपहर 2.30 बजे नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक में स िमलित होंगी। अपराह्न 03 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। सांय 04.15 बजे करैरा में आगमन एवं रणवीर रावत के निवास पर शोक संतृप्त परिवार से भेंट करेंगी। सांय 05 बजे करैरा से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!