चोरी के 20 दिन बाद दो नामदजों पर मामला दर्ज

बैराड़। जिले के बैराड़ तहसील के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में एक दुकान से 20 दिन पहले हुई चोरी के मामले में दुकान के मालिक ने बीते रोज थाने पहुंचकर दो नामदर्ज लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पूरन पुत्र रामदयाल शर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी गणेशखेड़ा की गांव में घर से ही लगी परचूने की दुकान है। 24-25 जनवरी की रात्रि में चोरों ने दुकान एवं घर का ताला तोडक़र 40 हजार रुपए के सोने, चांदी के जेवरात व परचूने का सामान सहित 1 लाख 67 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए। 

घटना के समय गृहमालिक एवं उसका परिवार घर में ही सो रहे थे और चोरों ने उन्हें भनक तक नहीं लगने दी। पूरन ने संदेह जताया कि गांव के ही पंकज शर्मा व मंगल शर्मा द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों ही युवकों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!