गीता पब्लिक स्कूल: विदाई समारोह में नहीं रोक पाए छात्र अपने आंसू

शिवपुरी। शहर के फतेहपुर क्षेत्र में संचालित गीता पब्लिक स्कूल में बीते रोज बारहवीं क्लास के स्टूडेटों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रमों में पासआउट स्टूडेट सहित कई छात्रों ने भाग लिया। यह पार्टी जूनियर कक्षा 11 के स्टूडेटों ने अपने सीनियर स्टूडेटों के लिए आयोजित की।

इस पार्टी में कई रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम के अंत में पूरा माहौल उस समय गम मय हो गया जब स्कूल से जा रहे छात्र और छात्राओं की आंखों में आंसू आ गए। इस कार्यक्रम में कक्षा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल में बिताए अपने यादगार पलों की स्मृतियों को सभी के साथ साझा किया वहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया । स्कूल प्रबंधन द्वारा भी अपने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन व ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई । विदाई समारोह का सभी उपस्थित गणों द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।.  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!