वृद्ध ने गटका जहर, मौत

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गदाई में एक वृद्ध ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध काफी समय से बीमार था इसी से त्रस्त होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र शंकर योगी उम्र 50 वर्ष निवासी गदाई के यहां पर केवल लड़कियां थी जिनकी शादी हो गई थी। गांव में सुरेश अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार था और बीमारी के ठीक न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने सोमवार की देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!