बस की इंतजार कर रही पब्लिक को डंफर ने रोंदा, 1 की मौत 5 घायल

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिला मुख्यालय से लगभग 30 कि.मी. दूर शिवपुरी झांसी फोर लाईन मार्ग पर नया अमोला के निकट आज एक बेकाबू ड फर ने सडक़ पर एक किनारे खडी पब्लिक को ड फर ने रोंद दिया। जिससे एक महिला की मौके  पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मृतक महिला का पति और पुत्र भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्र्ती कराया है। पुलिस ने ड फर चालक को गिर तार कर लिया है। इस मामले में भादवि की धारा 304 ए, 279 और 337 का मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है आज सुबह  दुर्घटना में घायल और मृतक सडक़ किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे उसी समय झांसी की ओर से ड फर क्रमांक यूपी 94 टी 0580 वहां से गुजरा। 

प्रत्यक्ष दर्र्शियों के अनुसार डंफर अत्यंत तेजगति में था और ऐसा प्रतीत होता था कि ड फर चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया है या फिर वाहन के ब्रेक फैल हो गए थे। बेकाबू ड फर ने सडक़ किनारे खड़े पांच लोगों को कुचल डाला जिससे 55 वर्षीय महिला सुमन पत्नि रामदास साहू निवासी अमोला की मौैके पर ही मौैत हो गर्ई जबकि उसका पति रामदास और पुत्र जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

 इसके अलावा फिरोज पुत्र मुलायम खां निवासी नया अमोला भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में कुछ बच्चों के भी घायल होने के समाचार है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!