शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी तिराहे के पास स्थित वर्मा कॉलोनी में बीती रात्रि गैस रिसाव के चलते एक सेन्ट्रो कार में आग लग गई। जिससे कार पूरी तरह जलकर खाग हो गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि वर्मा कॉलोनी में कबाडे की दुकान के संचालक शिवकुमार राठौर की दुकान के आग अपनी सेन्ट्रो कार क्रमांक डीएल 3 सीएए 4588 खड़ी हुई थी। त ाी अचानक रात्रि में कार में शोर्ट सर्किट के चलते एसी के पाईप में आग लगने लगी।
जिसपर शिवकुमार ने आग को वूझाने का प्रयास किया परंतु जब तक आग पर काबू पाते गैस रिसाव के चलते चंद मिनिट में ही कार पूरी तरह से जलकर खाग हो गई। मौके पर जब तक फायर विग्रेड पहुॅची कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
