अज्ञात कारणो के चलते नव विवाहिता फांसी पर झूली

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के जाटव मोहल्ला में बीते रोज एक नव विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की शिकायत महिला के परिजनों ने पुलिस थाना सतनबाड़ा में की जहॉ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना मे ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर शीला पत्नि अर्जुन जाटव निवासी 21 वर्ष ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतिका घर पर अकेली थी उसका पति बाहर गया हुआ था। वहीं उसकी सास टमाटर तोडऩे गांव में गर्ई हुई थी। 


तभी यह घटना घटित हुई। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर मर्र्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!