कोहरे के चलते कट्टू वाहन पलटा,19 भैंसो की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के जुग्गीपुरा क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे भैंसों से भरा एक ट्रक कोहरे के कारण सडक़ से नीचे खार्ई में जाकर पलट गया। जिससे ट्रक में भरी 31 भैंसों में से 19 भैंसों की मौत हो गई। 

जबकि 12 भैंसें घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक में मौजूद स्टाफ ट्रक को छोडक़र मौैके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे एक ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 2693 शिवपुरी की ओर आ रहा था उस समय कोहरा लगा होने के कारण ट्रक चालक को सडक़ दिखाई नहीं दी और ग्राम जुग्गीपुरा के पास ट्रक सडक़ से उतर कर नीचे खार्ई में जा गिरा और ट्रक पलट गया। 

घटना के बाद ट्रक में मौजूद स्टाफ ट्रक छोडक़र वहां से भाग गया। ट्रक में उस समय भैंसें भरी हुई थी। जिनमें से 19 भैंसों की मौैत हो गई। घटना की जानकारी सुबह जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में बंद भैंसों को बाहर निकाला और ट्रक के केबिन में देखा तो वहां कोई नहीं मिला। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!