बाईक से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो युवक दबौचे

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के बूढ़दा तिराहे पर बीती शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से दो आरोपियों को शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ लिया। उक्त दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर शराब रखकर आसपास के गांवों में खपाने के लिए जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही वह धर दबोचे गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 34 (2)आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर एक मोटरसाइकिल व 350 देशी प्लेन शराब के क्वार्टर जप्त कर लिए।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना प्रभारी एसएस सिकरवार को सूचना प्राप्त हुर्ई कि बूढदा तिराहे पर दो युवक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 8050 से शराब का परिवहन कर रहे हैं। 

इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दविश दी और मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी गणेश पुत्र जोखीराम कुशवाह उम्र 27 वर्ष, कल्याण पुत्र फेरन परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी खजूरी सिरसौद को गिर तार कर लिया। जिनके पास से 350 शराब के क्वार्टर मिले जिन्हें जप्त कर आरोपियों से पूछताछ की और उन्हें पकडक़र थाने ले आए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!