महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध किया तो पति को कूट दिया

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटनावर में कल शाम एक आरोपी ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसी समय पीडि़ता का पति घर आ गया। जिसने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी और जानसे मारने की  धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 456, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता रानी सैन (परिवर्र्तित नाम)भटनावर कल शाम अपने घर पर खाना बना रही थी। तभी पड़ौस में रहने वाला दिनेश पुत्र कल्याण कुशवाह पीडि़ता को अकेला देखकर घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

कुछ देर बाद ही पीडि़ता का पति कालीचरण वहां आ गया जिसने आरोपी को छेड़छाड़ करते हुए देख लिया और उसका विरोध किया तो आरोपी दिनेश ने कालीचरण की लातघूसों से मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!