अब भाजपा कार्यालय पर प्रति दिन सुनी जायेगी कार्यकर्ताओं की समस्या

Updesh Awasthee
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव एवं डॉ. राकेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर 9 जनवरी सोमवार से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिला पदाधिकारियों को नियुक्त किया है जो भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। 

इस हेतु जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी व क्षेत्र की समस्या के संबंध में भाजपा कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं, साथ ही भाजपा कार्यालय पर प्रतिदिन कार्यालय प्रभारी देवेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहते हैं उनका संपर्क नंबर 9893917665 है। 

प्रतिदिन सुनवाई हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें सोमवार प्रहलाद भारती विधायक पोहरी एवं अशोक खण्डेलवाल जिला उपाध्यक्ष, मंगलवार को ओमप्रकाश शर्मा गुरू जिला महामंत्री, तेजमल सांखला जिला उपाध्यक्ष एवं रामेश्वर बिंदल जिला कोषाध्यक्ष, बुधवार को सुशील रघुवंशी जिलाध्यक्ष भाजपा, हेमंत ओझा जिला उपाध्यक्ष, गुरूवार को रामस्वरूप रावत जिला उपाध्यक्ष, लोकपाल लोधी जिला उपाध्यक्ष, शुक्रवार को राजकुमार खटीक जिला महामंत्री, जगदीश सिंह रावत जिला मंत्री, पृथ्वीराज सिंह जादौन जिलामंत्री, शनिवार को जगराम सिंह यादव जिला महामंत्री, मंजुला जैन जिला उपाध्यक्ष एवं रामगोपाल चौधरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्धारित दिन के अनुसार भाजपा कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!