रक्त दान कर मनाया युवक ने अपना जन्म दिन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। न्यूब्लॉक निवासी नगर पालिका के मस्टर कर्मचारी कपिल जैन ने आज अपना जन्म दिन यादगार रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी करने और केक काटने के स्थान पर श्री जैन ने जन्म दिन को चेरिटी दिवस के रूप में घोषित कर उसे मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। 

सुबह-सुबह स्नान करने के बाद कपिल जैन सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करने की इच्छा दर्शायी। जब उन्होंने ब्लड बैंक स्टाफ को बताया कि आज उनका 29 वां जन्म दिन है और वह रक्त दान करना चाहते हैं तो समूचे स्टाफ ने पहले तो उन्हें जन्म दिन की बधार्ईयां दी तथा फिर उनके इस पुनीत कर्तव्य के लिए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 


श्री जैन ने फिर आनंद पूर्र्वक ब्लड का दान किया और कहा कि जरूरतमंद के लिए उनका खून चढ़ाया जाए। रक्तदान करने के बाद श्री जैन अपने र्ईष्ट मित्रों के साथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!