स्टेज पर फोटो सेशन के लिए गई भाजपा नेता की पत्नि के गहने चोरी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। विगत दिवस परिणय वाटिका में आयोजित विवाह समारोह में स्टेज प्रोग्राम के दौरान फोटो सेशन के समय भाजपा नेता संजय गौतम की पत्नि रेखा गौतम के पर्स में रखे सोने के आभूषण और 2500 रूपए नगदी कोई अज्ञात चोर कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता संजय गौैतम निवासी शिवानगर की ससुराल पक्ष में कन्या का विवाह परिणय वाटिका में आयोजित किया जा रहा था। 16 जनवरी को रात्रि में बारात आने के बाद स्टेज का कार्यक्रम चल रहा था और वहां फोटो सेशन कराए जा रहे थे। 

रात्रि करीब 10:30 बजे श्री गौतम की पत्नि रेखा गौतम और माँ सावित्री देवी भी वहां मौजूद थीं तभी श्री गौतम ने अपनी पत्नि को फोटो सेशन के लिए स्टेज पर बुलाया तो श्रीमती रेखा गौतम ने पर्स अपनी सास सावित्री देवी को दे दिया। 

जिन्होंने वह पर्स अपने थैले में रख लिया तभी कोई अज्ञात चोर ने बड़ी साफ गोई से थैले में हाथ डालकर पर्स में रखी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी और 2500 रूपए नगद चोरी कर लिए।  

फोटो सेशन के बाद जब उन्होंने अपना पर्स थैले से निकाला और पर्स से अंगूठी निकालने के लिए हाथ डाला तो अंगूठी नहीं मिली उन्होंने पर्स में रखे अन्य सामान को देखा तो वह भी गायब था। जिससे वह घबरा गई और उन्होंने अपने रिश्तेदारों और पति को चोरी की जानकारी दी। जिससे पूरे विवाह समारोह में हलचल मच गर्ई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!