दीपयज्ञ कर लिटिल एंजिल स्कूल ने मनाई विवेकानंद जयंती

शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर लिटिल ऐंजिल विद्यालय में गायत्री मंत्रों के साथ दीप यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर केएल राय, कार्यक्रम अध्यक्षता महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ ने की वहीं कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ. एके मिश्रा मंचासीन थे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात गायत्री मंत्रों का उच्चाचरण करते हुए दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मु य अतिथि केएल राय ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलें और उन्होंने छुआछुत जैसी कुरूतियों को दूर कर आगे बढने का प्रयास करें।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीे महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती पूनम कुलश्रेष्ठ ने कहानियों के माध्यम से विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने का छात्रों से आह्वान किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रूको की पंक्ति को दोहराते हुए स्वामी जी को याद किया। 

मंच का संचालन कु. प्रीति ओझा ने किया वहीं कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक रवि कुलश्रेष्ठ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती ममता शर्मा, उर्मिला सिंह, कृष्णा झा, ललिता झा, फराह खांन, प्रीतिक्षा कौशल, अनिल जारौलिया, आनंद जाटव उपस्थित थे।