पुलिस का रेडलाईट ऐरिया में छापा, अर्धनग्न अवस्था में पकडे गए ग्राहक और युवतियां

Updesh Awasthee
शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी के रेडलाईट ऐरिया में पुलिस ने एक वैश्यालय पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया गया है कि इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने 2 कस्टमरो सहित 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के पास से 300 रूपए  नगद और कंडोम के पैकेट भी बरामद किए हैं। 

पुलिस ने आरोपीगण केशव प्रसाद ओझा निवासी कार्या दिगौदी और राहुल खटीक निवासी सईसपुरा सहित युवती को अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 3,4,5 और 8 के तहत गिर तार कर लिया है। 

देहात थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि रेडलाईट ऐरिया में कल्लो बेडिया (बदला हुआ नाम) के अड्डे पर बड़े पैमाने पर देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने बीती रात घेराबंदी कर अड्डे पर छापा मारा तो युवती रविना (बदला हुआ नाम)के साथ दो ग्राहक रंगरेलियां मनाते हुए अर्धनग्न अवस्था में पकड़े गए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!