अनियत्रिंत बस ने राहगीर को रौंदा, मौत

बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्रवाया और वेहरदा गांव के पास एक राहगीर को अनियत्रिंत बस चालक ने रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप ये घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए बैराड़ उप स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुॅचे जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रामनिवास यादव कल्याण सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी शुक्रवाहा अपने घर से डीजल लेने पैदल-पैदल बैराड़ जा रहा था। तभी सामने से आ रही बस क्रमांक एमपी 33 पी 0474 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए रामनिवास को रौंद दिया। जिससे रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामनिवास को गोपेश सिंह यादव उपचार के लिए बैराड़ उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुॅचा। जहॉ उपचार के दौरान रामनिवास की मौत हो गई।

पुलिस ने गोपेश यादव पुत्र सैरन यादव उम्र 40 वर्ष की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ धारा 279,304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!