कट्टू वाहन पकड़ा, कटने जा रहे 6 पशु भैंसों सहित दो दबौचे

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के पुलिस ने एक कट्टू वाहन को पकड़ लिया है। इस वाहन में 6 भैंस और उसके बच्चे भरे हुए थे। पुलिस ने इन आरोपीयों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनारा थाना क्षेत्र से एक कट्टू वाहन निकल रहा है जिसमें ठसाठस भैंसे भरी हुई है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसडीओपी अनुराग सुजानिया को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। 

जिसपर एसडीओपी सुजानिया ने तत्काल दिनारा थाना प्रभारी राजाराम तिवारी को इस वाहन की सूचना दी। जिसपर दिनारा थाना प्रभारी ने चैंकिंग लगा दी।    चैंकिंग के दौरान एक बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 33 जी 0903 को रोक कर चैंकिंग की तो उसमें ठसा-ठस भरी 2 भैंसें,दो पडिया सहित 6 पशु क्रूरता के साथ भरे हुए थे। पुलिस ने इस बुलेरो में सबार अलीबस्स पुत्र वादाम खांन निवासी कटौली थाना जिला दतिया और हेंमत पुत्र घंमण्डी पाल निवासी दिनारा को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!