ग्वालियर रेंज आईजी ने कहा: दस फीसदी पुलिसकर्मी चोरों से मिले होते हैं

शिवपुरी। ग्वालियर रेंज आईजी अनिल कुमार का बयान है कि दस फीसदी पुलिसकर्मी चोरों से मिले होते हैं। यहां पुलिस हैल्थ कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए आईजी ने यह बात कही।

अनिल कुमार ने कहा कि जब मैं पुलिस में नही था तब मेरा विचार था कि पुलिसकर्मी चोरों से सो प्रतिशत मिले होते हैं। नौकरी में आने के बाद अनुभव हुआ कि सौ फीसदी तो नहीं लेकिन दस फीसदी पुलिसकर्मी चोरों से मिले होते हैं।

आईजी आगे बोले कि जब तक हम अपनी इस कमी को दूर नहीं करते तब तक इस समस्या को दूर नहीं किया जा सकता। आई जी शिवपुरी में आयोजित हेल्थ कैम्प में शामिल होने आये थे ।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!