भाजपा नगर मंडल ने मनाया अटल जी का जन्म दिवस

शिवपुरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आज भाजपा नगर मंडल द्वारा कोठी न बर एक में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा के महामंत्री ओमप्रकाश शर्म गुरू, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, नरेन्द्र बिरथरे, सुरेन्द्र शर्मा, प्रमुख रूप से मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल के महामंत्री हरिओम राठौर द्वारा किया गया। 

अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि अटल जी के एनडीए सरकार के कार्यकाल को पूरा देश स्वर्णिम युग के रूप में याद करता है। 

अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अन्तर्राष्टृीय स्तर पर भारत को प्रतिष्ठा दिलायी। मु यवक्ता के रूप में बोलते हुए अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति की परिभाषा है, वे भारत के राष्टृीय नेतृत्व के मानक रहे हैं। अटल जी राजनीति में आस्था और निष्ठा हैं, अटल जी राजनीति में विश्वास का दूसरा नाम हैं। 

अटल जी हमारे ग्वालियर के वो गौरवदीप है भारत के वो अनमोल रत्न हैं कि यदि कोई उनकी उदारता को समझने की कोशिश करना चाहे तो वे सिर्फ इस बात से समझ सकते हैं कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री ने एक नारा दिया था। जय जवान, जय किसान, अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने यह नहीं कहा कि यह नारा हटा दो बल्कि उन्होंने कहा कि इसके आगे एक शब्द और जोड़ दो जय विज्ञान, जय जवान, जय किसान अटल जी के इस बारे को उनकी उदारता और राजनैतिक श्रेष्ठता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा सकता है। 

इस अवसर पर हरिओम राठौर, विजय खन्ना, विक्की भदौरिया,संदीप भार्गव, अजीत ठाकुर,जसवंत ठाकुर, बृजेश अग्रवाल, मदन शेजवार, धनीराम रावत, राजकुमार शर्मा, अजय अग्रवाल,अशोक शिवहरे, अशोक त्यागी, तेजमल सांखला, हिमांशु अग्रवाल, लक्ष्मी जाटव,विमल जैन मामा, राकेश पाराशर, अनिल बघेल, बृजेश बिरथरे, वासु खटीक, मथुरा प्रजापति, नीरज खटीक, शिवम दुबे, सुरेन्द्र रजक आदि लोग उपस्थित थे।