दबंगों की दबंगई: दलित को दी गालियां, घर के दरवाजे तोड़े

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के जेल के पीछे निवासरत यादव परिवार के चार सदस्यों ने पड़ौस में रहने वाले एक दलित के घर जाकर उसे जाति सूचक गालियां दी और उसके घर के दरवाजे को लात मार-मार कर तोड़ दिया। इस घटना की शिकायत पीडि़त ने थाने में दर्ज करा दी है। 

जानकारी के अनुसार पीडि़त रवि पुत्र मथुरा प्रसाद जाटव निवासी जेल के पीछे पिछोर विगत 25 दिस बर की रात्रि 10:30 बजे अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले यादव परिवार के शिशुपाल यादव, रंभा यादव, साहब सिंह यादव और देवेन्द्र यादव ने ईष्र्यावश उसके घर पर पहुंचकर उसे गालियां दी। 

जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो आरोपियों ने लात मार-मार कर घर के दरबाजे को तोड़ दिया और उसे धमकी देकर आरोपीगण भाग गए। पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 451, 294, 506, 34 सहित 3(1) द,ध एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!