खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे कल शिवपुरी मेेंं

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 14 दिस बर 2016 को जिला शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 14 दिस बर 2016 को प्रात: 09.30 बजे सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से भेंट एवं अधिकारियों से चर्चा करेंगी। प्रात: 10 बजे शोक संतृप्त परिवारों से भेंट करेंगी, प्रात: 11.45 बजे विकासखण्ड पिछोर के ग्राम दुल्हई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। 

दोपहर 01.15 बजे विकासखण्ड पिछोर के ग्राम नयाखेड़ा में स्वागत एवं ग्रामीणों से भेंट कर चर्चा करेंगी। दोपहर 02.15 बजे पिछोर विश्राम गृह में विश्राम उपरांत 03 बजे ग्राम केंडर के लिए रवाना होंगी और ग्राम केंडर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। 

इसके उपरांत 04.30 बजे से ग्राम ऊमरीकलां में कार्यक्रम में भाग लेंगी। शाम 07 बजे विश्रामगृह करैरा में विश्राम उपरांत झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!