कोतवाली पुलिस ने कार चोर दबोचा, चार लक्जरी कार बरामद

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने एक शातिर कार चोर को गिर तार किया है। पुलिस ने इस चोर से चार कारें भी बरामद की है। यह चारों कारें लक्जरी है जिन्हें अलग-अलग जगह से चोरों द्वारा चोरी करके लाया गया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की शहर के दो बत्ती चोराहे के पास एक कार चोर एक कार को बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने जब इस चोर से पूछताच की और कार के कागज मांगे तो सामने आया कि उक्त चोर चोरी की कार को बेचने की फिराक में है।

पकड़ा गया चोर पंकज पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी झलवासा थाना बैराड़ चोरी की कारों को अन्य प्रांतों से चोरी कर लाकर शिवपुरी में खपाने की फिराक में रहता था। जब उक्त चोर से पुलिस ने शक्ति से पूछताच की तो चार कारें स्कॉर्पियो क्रमांक डीएल 04 सीएनबी 3160,इंडिगों क्रमांक यूवी 17 टी 0896,इंडिका क्रमांक यूपी 16 जे 6113 और एक स्वि ट क्रमांक यूपी 15 एएफ 9955 को आरोपी के बताये गये स्थानों से जप्त कर लिया है।

बताया गया है उक्त आरोपी किसी कॉपीराईट कंपनी में अपने आपको कार्यरत बता रहा है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। बताया गया है इस आरोपी से पुलिस को और भी बाहन बरामद होने की उ मीद है। बताया गया है उक्त आरोपी जिले के किसी विधायक का खासम-खास है। इस आरोपी को छुडाने के पुलिस के लिए विधायक ने आला अधीकारीयों को भी फोन किए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!