
जानकारी के आनुसार शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिरसौद पदस्थ पर्वत लोधी बीते रोज शाम स्कूल बंद करके ताला लगा रहे थे। तभी अचानक ताला लगाते समय हार्डअटैक आ गया। जिसे गिरते हुए स्थानीय लोगो ने देख लिया। और इस घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन शिक्षक को लेकर झांसी पहुॅचे जहॉ शिक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है उक्त शिक्षक की सिरसौद में पदस्थाना हुई थी। तब से लगातार यह अपनी सेवायें स्कूल में दे रहे थे। इनके गुजर जाने से पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई।