आपकी आवाज संस्था ने मनाया विजय दिवस

Updesh Awasthee
शिवपुरी। आज से 45 वर्ष पूर्व 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत विजय हुआ था और पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को आत्म समर्पण करना पड़ा था। यह घटना विश्व के अब तक के आत्म समर्पण इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। 

देश के सैनिक इस दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। शिवपुरी जिले में कार्यरत समाजसेवी संस्था आपकी आवाज ने इस दिवस को शिवपुरी के माधवचौक पर विजय दिवस के रूप में मनाते हुए पूर्व सैनिकों का सम्मान कर इस दिवस को याद किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगीत गाया। संस्था द्वारा देश के भूतपूर्व सैनिक रामगोपाल सिंह तोमर, जयराम सिंह तोमर, सुभाष कुमार चौहान के साथ-साथ आईटीबीपी में पदस्थ गिर्राज शर्मा एवं नगर निरीक्षक शिवपुरी संजय मिश्रा का माल्यार्पण कर स मान किया गया। 

भूतपूर्व सैनिक रामगोपाल सिंह तोमर ने 65 व 71 युद्ध मेंं अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि  किस तरह 71 के युद्ध में भारतीय फौजें पठानकोट की ओर से लाहौर व दूसरी ओर बलूचिस्तान के रास्ते से पाकिस्तान में घुसीं तथा पाकिस्तान को परास्त कर दिया। 

कारगिल युद्ध लड़ चुके सुभाष सिंह चौहान ने भी विषम परिस्थितियों में लड़ाई के तमाम किस्से सुनाए। इस अवसर पर टीआई संजय मिश्रा ने भी ओजस्वी उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम के दौरान इन युद्धों में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान वंदे मातरम के साथ भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारे लगाकर किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े बृजेश सिंह तोमर, शत्रुघन सिंह तोमर, वासित अली, विजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, इस्माइल खान, लोकेन्द्र सिंह परमार, उपेंद्र सिंह अन्नू तोमर, कैलाश कुशवाह, प मी तोमर, अजय राजावत, गौरव राजावत, अर्जुन सिंह गौर, अखिल प्रताप सिंह चौहान, भानू गौर, दुर्गेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गौर, जाहिद खान, हर्षवर्धन सिंह चौहान, उमेश दुबे, अखलाक खान, चन्दू जैन, राहुल चौहान, सोनू चौहान, मनीष सिंह परमार, राजपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश भार्गव, शाहरुख खान, आशीष जादौन, रणवीर गुर्जर, धर्मेंद्र यादव, बिक्की उपाध्याय, टीनू शाक्य सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!