दहेजलोभी ससुरालजनों ने ममता को गर्म चमीटे से लगाये दबना

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबीरखेड़ी में रहने वाली महिला को उसके पति और जेठ ने इसलिए गर्म लोहे की वस्तु से दाग दिया कि उसके द्वारा मायके से दहेज नहीं लाया जा रहा था। आरोपीगण महिला से दहेज में 50 हजार और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। महिला ने घटना की शिकायत सिरसौद थाना पहुंचकर दर्ज कराई। सिरसौद थाना प्रभारी ने महिला के साथ हुई अमानवीयता को देखते हुए महिला के पति एवं जेठ को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 498 ए, 323 सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ममता जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी लालगढ़ की शादी 12 वर्ष पूर्व गोविंद जाटव निवासी कबीरखेड़ी के साथ हुई थी। शादी के समय ममता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। 

शादी के कुछ समय बाद तक तो ममता अपनी ससुराल में अच्छे से रही,लेकिन इसके बाद से ममता के पति गोविंद एवं उसके जेठ परशू जाटव ने उस पर अपने मायके से दहेज में एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब ममता द्वारा मायके से दहेज लाने से इनकार कर दिया तो उसके पति एवं जेठ द्वारा प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। 

महिला के यहां एक लडक़ा एवं एक लडक़ी भी है। हद तो तब हो गई जब पति और जेठ ने 1 दिसम्बर 2016 को ममता को उसके पति एवं जेठ ने गर्म वस्तु से शरीर में जगह-जगह दबना लगा दिए गए जिससे ममता गंभीर रूप से ज मी हो गई। पति और जेठ द्वारा की गई क्रूरता से ममता का सब्र का बांध टूट गया और ममता अपने मायके लालगढ़ चली गई और अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। 

कल ममता ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर सारा घटनाक्रम सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के समक्ष बयां किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत पुलिस फोर्स भेजकर महिला के पति एवं जेठ को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दहेज प्रताणना का मामला दर्ज कर लिया है।