किसान के बेटे रणवीर को भाजपा ने बनाया किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष: सुशील रघुवंशी

शिवपुरी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के प्रथम नगर आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक कोठी न बर 1 आयोजित की गई। इस बैठक में मु य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले का ल बे समय से प्रतिनिधित्व करने वाले जड़ों से जुड़े किसान के बेटा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, करैरा से पूर्व विधायक, बीज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व की जि मेदारी दी गई है जो हमारे जिले के लिए गौरव की बात है। 

श्री रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है कि रणवीर सिंह रावत के प्रथम नगर आगमन पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर उनका जोरदार स्वागत करें। बैठक को प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, राम स्वरूप रावत रिझारी, बलबीर सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। 

भाजपा कार्यालय प्रभारी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस जिला बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत शहर की सीमा पड़ोरा तिराहे से कार्यक्रम स्थल परिणय वाटिका तक जगह-जगह सभी 15 मंडलों, सभी मोर्चों, सभी प्रकोष्ठों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों द्वारा स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया जाएगा। 

इस जिला बैठक में मु य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, वीरेन्द्र रघुवंशी, कामता प्रसाद वेमेटे, ओमप्रकाश शर्मा ओमी गुरू, राजकुमार खटीक, जगराम यादव, अशोक खण्डेलवाल, रामस्वरूप रिझारी, हेमंत ओझा, रामू बिंदल, बलबीर सिंह चौहान, लोकपाल लोधी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राकेश राठौर, अमित भार्गव, जगदीश रावत, लक्ष्मी जाटव, सरोज धाकड़, हेमपाल दांगी, अजय खेमरिया, भरत अग्रवाल, सपना दुबे, जय प्रकाश सोनी, राजेन्द्र रावत, मुकेश चौहान, हरिओम काका, लालजीत आदिवासी, शिवसिंह यादव, प्रथ्वीराज सिंह जादौन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू व आभार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान ने किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!