बिजली की दरों के बढऩे को लेकर आपकी आबाज ने सौंपा

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनिया विद्युत दर बढ़ाने का जो विचार कर रही है। उससे आम उपभोक्ता की कमर टूट जायेगी। वैसे ही आम उपभोक्ता पर जो पूर्व मैं ही बड़ी हुई कीमतें है वह अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा हैं। जैसा की आप सभी को ज्ञात होना चाहिए। 

विद्युत वितरण कंपनियां विधुत शुल्क बढ़ाने का विचार कर रहीं है। इसके स बन्ध मैं 7 तारीख तक दावे आपत्तियां मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग सचिव द्वारा आमंत्रित किये जा रहे है। जिसका प्रचार प्रसार भी नहीं किया गया और चुपके से विधुत कंपनियां इस भार को विद्युत उपभोक्ताओं पर डालने का प्रयास किया जा रहा है। 

उसके साथ ही विद्युत उपभोक्ता पर कंपनी का जो 2013-14 का  घाटा  जो 10 हजार करोड़ का है। उसकी मार भी आम उपभोक्ताओं पर डालने का विचार किया जा रहा है। 

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आपकी आवाज संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह परमार, सतेंद्र सिंह सेंगर,ब्रजेश सिंह तोमर, नीरज सिंह तोमर, उपेंद्र सिंह अन्नू तोमर ने कहा कि हमारी मांग है कि इस बढ़ोतरी की मार को  आम उपभोक्ता और किसानों पर न डाला जाए। आम जनता इसका पुरजोर विरोध करती है। यदि इस प्रकार की कोई बढ़ोतरी की गयी तो आम जनता सडक़ो पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। 

ज्ञापन देने वालों मेंआपकी आवाज संगठन  के सतेंद्र सिंह सेंगर,बृजेश सिंह तोमर,शास्त्रुघन सिंह तोमर,नरेश प्रताप सिंह परमार(बॉबी राजा), नीरज सिंह तोमर,क्षत्रिय युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह तोमर(अन्नू),आपकी आवाज़ संग़ठन के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह परमार गोलू भैया,मोंटू तोमर,संदीप राजावत, नरेंद्र सिंह सोलंकी,अर्जुन सिंह गौर,विक्रम रावत,गौरव राजावत, छोटू रावत,रवि खेमरिया,, अर्जुन सिंह तोमर, कमल किशोर तिवारी, नवीन झा,राजा मुडेरी देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाह,नरेश सिंह राठौर,रामनाथ सिंह परिहार, ,ओम प्रकाश भार्गव,रामसेवक शर्मा(रॉकी),गजेंद्र सिंह तोमर, सूरज सिंह बैश,आशीष जादौन, सोनू चौहान, कुलदीप जैन, अखलाक हिंदुस्तानी,रवि धाकड़,ओम प्रकाश गुप्ता,एजाज खान,प्रदीप भार्गव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!