फर्जी तरीके से चला रहा था स्टार इंडिया के चैनल, केवल ऑपरेटर पर कॉपीराईट का मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में में स्टार इंडिया के कर्मचारियों द्वारा सर्वे में पता चला कि बैराड़ कस्बे के स्टार इंडिया के चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है। जब इसकी सूचना हेड ऑफिस दिल्ली में दी गई तो सामने आया कि यहॉ इस चैनल के प्रसारण का भुगतान न होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन फिर भी यहॉ के केबल ऑपरेटर द्वारा स्टार इंडिया के चैनल का प्रसारण किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी कंपनी वरिष्ठों को दी जिस पर कंपनी के पुनीत पुत्र वेदप्रकाश ढीगरा निवासी विजय बिहार गुडगांव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहॉ बताया गया कि  केवल संचालक भरत रजक पुत्र लक्ष्मण रजक निवासी बैराड़ द्वारा फर्जी तरीके से चैनलों का प्रसारण किया जा रहा था। पुलिस ने केवल संचालक के खिलाफ कॉपीराईट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार स्टार इंडिया के कर्मचारी मनोज कुमार एवं हरकिशन द्वारा कस्बे में सर्वे कार्य किया जा रहा था। सर्वे द्वारा दोनों पाया कि कस्बे में स्टार इंडिया के चैनलों का केवल नेटवर्क संचालक भरत रजक  द्वारा प्रसारण किया जा रहा है जबकि केवल नेटवर्क द्वारा चैनलों का भुगतान करने के चलते चैनलों के प्रसारण पर कंपनी द्वारा प्रतिबंध लगा रखा था। दोनों सर्वेकर्मियों ने चैनलों के प्रसार की जानकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। कंपनी की ओर से की गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केवल संचालक के खिलाफ भादवि की धारा 37,51,63, 65 कॉपीराईट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!