नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता 8 से घोसीपुरा में

शिवपुरी। जय हो क्रिकेट क्लब कमेटी द्वारा नार्ईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 8 जनवरी से कमलागंज घोसीपुरा में किया जाएगा। क्लब के संरक्षक वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद इस्माईल खा, पार्षद आकाश शर्मा, विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी से 16 जनवरी तक नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

इस प्रतियोगिता में प्लास्टिक की बॉल का उपयोग किया जाएगा। जिसमें शिवपुरी की 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को प्रवेश शुल्क हेतु 5100 रूपए की राशि का निर्धारण किया  गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 21 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। 

वहीं उप विजेता टीम को 11000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। उक्त टूर्र्नामेंट कमलागंज में स्थित नेताजी के बाड़े में आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रत्येक टीम को लोअर , टीशर्ट आयोजन समिति द्वारा प्रदान की जाएगी। आयोजकगणों ने शहरी की टीमों से अपील की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!