दबाई का डिब्बा नीचे गिरा तो ग्राहक को पीटा,मेडीकल संचालक पर मामला दर्ज

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज में स्थित एक मेडीकल पर विगत 15 दिवस पूर्र्व हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने कल जांच के बाद मेडीकल संचालक कपिल राठौर और पवन राठौर पर भादवि की धारा 325, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विगत 13 दिस बर को फरियादी रमेश सैन पुत्र वद्री सैन उम्र 57 वर्ष निवासी फिजीकल रोड़ कमलागंज में स्थित आरोपी कपिल राठौर की मेडीकल पर दवा लेने गया था। जहां फरियादी से उसकी मेडीकल पर रखा दवा का डिब्बा नीचे गिर गया। 

इसी बात को लेकर आरोपी कपिल राठौर और पवन राठौर ने फरियादी की सरियों से मारपीट कर दी थी। इस घटना में फरियादी के पैर और हाथ में सरिये से प्रहार करने पर फेक्चर आया था। जिसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर आवेदन देकर की। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद कल दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!