शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजवाया बीते 40 दिन पहले शादी का झांसा देकर एक किशोरी के अपहरणकर्ता को पुलिस नेे दबौच लिया है। पुलिस ने उक्त युवक के चंगुल से किशोरी को भी मुक्त करा दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 5 नब बर को सुजबाया गांव में ही निबासरत एक 16 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताये कही चली गई थी। इस बात की शिकायत युवती के परिजनों ने पुलिस थाना तेंदुआ में की थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।

आज पुलिस थाने में आरोपी के चंगुल से छूटकर आई किशोरी को लेकर परिजन तेंदुआ थाने में पहुॅचे और किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी मनोज धाकड़ उम्र 25 वर्ष निवासी सुभाषपुरा किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। फिर आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली मनोज धाकड़ कोलारस थाना क्षेत्र के मडीखेड़ा गांव में छुपा हुआ है।


पुलिस ने दविश देकर उक्त आरोपी को दबौच लिया है। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!