कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर दुकान का ताला तोडक़र चोरी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थिति किराने की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस बात की शिकायत फरियादी ने सिटी कोतवाली में की। जहॉ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कोतवाली से 100 मीटर की दूरी अस्पताल चौराहे पर स्थिति हिमांसु किराना स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान के ताले तोडक़र दुकान में रखी 3 तेल की कट्टी सहित 20 हजार रूपये का सामान पार कर दिया। 

इस बात की भनक सुबह दुकान खोलने पहुॅचे हिमांशु पुत्र हरीवल्लभ जैन उम्र 25 वर्ष निवासी आर्य समाज रोड को सुबह लगी। तो उन्होने तत्काल इस बात की शिकायत सिटी कोतवाली में की जहॉ पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!