नोटबंदी: लाईन में लगी बुर्जुग महिला को आए चक्कर शिवहरे ने संभाला

कोलारस। देश में जब से 500 और 1000 का नोट बंद करने का आदेश आया है। तब से पैसे बदलने और जमा करने के लिए लोगो की बड़ी बड़ी लाईनें बेंको के सामने लगी हुई है। नोट बदलने के लिए महिलाऐं भी लाईनो में लगी है। अचानक आए परिर्वतन को कुछ हद तक लोगो के लिए परेशानी का सवब बना हुआ है। 

महिलाऐं इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। जिसमें अपने परिवार के बुरे वक्त के लिए जोड़ रखे थे वह सामने आ गया है। दूसरा वो लोग सबसे ज्यादा प्रभावित है। जिनके परिवार में एक ही जि मेदार है और अन्य कोई कार्य करने वाला नही है। ऐसे में मजबूरन वो लोग अपनी पत्नि या अपने घर के बुजूर्ग को लाईन में लगाने के लिए मजबूर दिखाई दे रहे है। 

देखा जा रहा है की बैंकों के बाहर लाईनो में महिलाओ के साथ वृद्ध महिलाऐं भी लाइन लगाकर घंटो खडी है जिन पर वृद्ध अवस्था के चलते सही से चला भी नही जाता वह घंटो लाईनो में लगने को मजबूर है। 

ऐसे में लोग थकान और प्यास से बेहाल दिखाई दे रहे है। जिसकी समस्या को समझते हुए कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष लगातार मानवीय धर्म निभा रहे है। और नोट बदलने में आ रही परेशानियो का समाधान करने के लिए उनके बीच पहुंच रहे है। 

लोग घंटो लाइनो में लगने के बाद प्यास से बेहाल देखो जा रहे थे साथ ही फार्म भरने में कई लोगो को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद रविन्द्र शिवहरे द्वारा अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर बैंको के सामने बुजूर्ग और अन्य लोगो के फार्म भरने के लिए कार्यकर्ताओ को लगा दिया जो लगातार लोगो के फार्म भरने में मदद कर रहे है। 

साथ ही बेंको के सामने पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही लगातार अपने साथियो के साथ लाईनो में लगे महिलाओ पुरूशो को पानी पिलाया जा रहा है।

ऐसे ही भारतीय स्टेट बेंक ऑफ इंदौर के सामने पानी की पाउच बांटते समय एक बुर्जूग महिला को घंटो लाईन में खड़े होने के चलते चक्कर आ गए और वह लाईन में ही गिर गई तभी वहां मौजूद नगर परिषद अध्यक्ष़्ा ने बुर्जुग महिला को संभाला और उसे अपने हाथो से पानी पिलाया और लाईन से निकालकर बेंक के अंदर लेकर पहुंचे और बुर्जूग महिला के पैसे बदलवाने में मदद की।

इस सराहनीय कार्य में मु य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष़्ा रविन्द्र शिवहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौहन गौड़, पूर्व नपाध्यक्ष धमेन्द्र जैन पल्लन, सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, पूर्व सांसद प्रतिनिधी बलबीर निवौरिया, जिला मीडिया प्रभारी इमरान अली, गंभीर यादव, हरिओम जाटव, हैमंत कुशवाह आदी लोग साथ दे रहे है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!