यौन शौषण काण्ड से बेघर हुई बालिकाओं को किया स्थानांतरित

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शकुंतला परमार्थ समिति द्वारा संचालित माधव बालगृह की मान्यता रद्द हो जाने के पश्चात शिशु गृह और बालगृह के बच्चों और बच्चियों को अन्य बालगृह में भेज दिया गया है। इनमें से शिशु गृह के पांच बच्चों को गुना भेजा गया है। जबकि शेष को उज्जैन और भोपाल भेजा गया है। 

बाल कल्याण समिति द्वारा दी गर्ई जानकारी के अनुसार गुना में रेडक्रॉस द्वारा शिशुगृह संचालित किया जाता है इस कारण शिशुगृह के नन्हे मुन्हे बच्चों को सुविधा की दृष्टि से गुना बालगृह स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि अन्य बालक और बालिकाओं को उज्जैन तथा भोपाल रवाना किया गया है। इस वाबत पहले शिशु और बालगृह के संचालकों से बातचीत कर जहां जितनी जगह खाली है उतने बालक और बालिकाओं को भेजा  गया है। 

विदित हो कि माधव बालगृह शिवपुरी की संचालिका शैला अग्रवाल और उसके पिता के.एन अग्रवाल तथा भार्ई आदि पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पुलिस में एफआर्ईआर दर्ज हुर्ई है। जिसमें शैला अग्रवाल और केएन अग्रवाल गिर तार होकर जेल जा चुके हैं तथा बालिका गृह की मान्यता रद्द कर दी गर्ई है। बताया जाता है कि बालिका गृह की 10 बालिकाओं ने अपने साथ यौन शोषण की पुलिस में शिकायत की थी और आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद बालिकाओं का मेडीकल परीक्षण हुआ है वहीं 164 के उनके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुए है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!