85 वर्षीय वृद्ध की गला दबाकर हत्या, संदेह अपनों पर

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम पडौरा लोधी में एक वृद्ध की अज्ञात लोगो ने गला दबा कर हत्या कर दी। इस बात की सूचना दिनारा पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुॅची और लाश का पीएम कराकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पर्वत पुत्र परीक्षत प्रजापति उम्र 85 वर्ष निवासी पडौरा लोधी के हार में दोनो पति-पत्नि रहते थे। दोनो वृद्ध दंपति के अलावा और कोई नहीं था। बीती रात्रि में अज्ञात लोगो द्वारा वृद्ध को निशाना बनाकर उसकी हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है उक्त वृद्ध के परिवार का कोई बारिस न होने के चलते जमींन को लेकर किसी अपने ने हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस हर एंगिल से उक्त घटना की छानवीन में जुटी हुई है। इस बात की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुॅचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!