करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में बाजार में टिक्की पी रही एक युवती के साथ एक युवक ने सरेआम छेड़छाड़ कर डाली। महिला ने उक्त बात की शिकायत करैैरा थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दीपा पत्नि राजराम अहिरबार उम्र 20 वर्ष निवासी करैरा अपने घर के पास ही बाजार में टिक्की पीने गई हुई थी। तभी गोपाल सिंह आ गया और महिला के पास आकर उसे अपने साथ चलने की कहने लगा। जब महिला ने साथ जाने से इंकार किया तो आरोपी ने महिला को हाथ पकड़ लिया। महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला को धमकी देता हुआ मौके पर से फरार हो गया। इस बात की शिकायत महिला ने करैरा थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी गोपाल सिंह के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।